रांची में देह व्यापार के लिए बांग्लादेश से बुलाई गई लड़कियों ने खोले कई राज, होटल मालिक, मैनेजर…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SEX Racket Ranchi: रांची शहर में खुलेआम देह व्यापार (Prostitution) का धंधा चल रहा है। इसका खुलासा रांची पुलिस (Ranchi Police) ने सोमवार को शहर के दो थाना क्षेत्रों के तीन होटलों में छापेमारी (Raid) कर किया है।

पुलिस ने मालिक, मैनेजर समेत करीब 15 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इसमें देह व्यपार करने वाली 10 लड़कियों के अलावा 2 दलाल शामिल हैं।

होटल में मालिक और मैनेजर की संलिप्तता से चल रहा सेक्स रैकेट का धंधा

SSP चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में कई होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है।

SSP की स्पेशल टीम के साथ सदर थाने की पुलिस ने बूटी मोड़ स्थित Royal Inn और कोकर में Maa Residency में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस की टीम ने देह व्यापार करने वाली सात लड़कियों और एक लड़का के अलावा दोनों होटलों के मैनेजर को पकड़ा।

इसके बाद पुलिस की टीम ने डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के समीप Lake View Hotel में छापेमारी की। वहां पर पुलिस की टीम ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया।

तीन लड़कियों और एक लड़का को भी पकड़ा है।

आपत्तिजनक सामान भी बरामद

सभी से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, देह व्यापार के लिए Hotel मालिकों को अलग से कमीशन मिलता है।

बताया गया कि जिस रूम का भाड़ा 1000 है, उस रूम किराया देह व्यापार करने वालों से होटल मालिक 2000 रुपए लेते हैं। इसके बाद ही उन्हें रूम मुहैया कराया जाता है।

पूछताछ में पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पकड़ी गई अधिकतर लड़कियां बंगाल से रांची में देह व्यापार का धंधा कराने के लिए लायी गईं हैं।

इसके अलावा रांची की भी कुछ लड़कियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें दलाल के जरीए होटल में भेजा गया था।

पूछताछ में लड़कियों ने उन दलालों के नामों का भी खुलासा किया है।

इस आधार पर पुलिस की टीम उन दलालों की तलाश में जुट गई है। अब पुलिस इन होटल मालिकों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Share This Article