मनोरंजन

शाहरुख और कैटरीना कोरोना पॉजिटिव

हालांकि, अभिनेत्री ने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ कोरोना (Corona) से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है।

शाहरुख के वायरस (Virus) से संक्रमित होने की खबर कार्तिक आर्यन, कैटरीना, आदित्य रॉय कपूर जैसे हिंदी फिल्म अभिनेताओं के पॉजिटिव होने के बाद आई है। अक्षय हाल ही में संक्रमण से उबरे हैं।

ये खबर सुनकर शाहरुख खान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना अबू धाबी में आईफा 2022 इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह कोविड से उबर रही हैं।

कई और स्टार भी हुऐ पॉजिटिव

काम के मोर्चे पर, शाहरुख के पास तीन फिल्में- पठान, डुंकी और जवान हैं।

जवान 2 जून, 2023 को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

आदित्य रॉय कपूर भी कोविड-19 (COVID-19) का शिकार हो गए हैं। इस वायरस के शिकार होने के चलते उनकी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर का कार्यक्रम बढ़ा दिया गया है।

कार्तिक आर्यन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कार्तिक आर्यन ने कोविड-19 होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker