Latest Newsझारखंडसिमडेगा कुरकुरा हाट में हुई लूटकांड का उद्भेदन, दो अपराधी हथियार के...

सिमडेगा कुरकुरा हाट में हुई लूटकांड का उद्भेदन, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: बांसजोर पुलिस ने कुरकुरा हाट में लाह व्यापारी से लूट कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

बांसजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरकुरा हाट बाजार से एक लाह व्यापारी से पिछले दिनों हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

बांसजोर थाना में लूट कांड का मामला भी दर्ज कराया गया था। मामले में एसडीपीओ राजकिशोर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गयाi

  छापामारी दल में शामिल पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद कुरकुरा बाजार में हुई लूटकांड का पर्दाफाश कियाI

एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि व्यापारी से लूट कांड दो आरोपी सुदामा सिंह तथा सूरज बड़ाईक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की निशोनदेही पर एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद किया गया।

एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि अपराधी सुदामा सिंह का जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास है। वहीं सूरज बड़ाईक की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

एसपी ने बताया कि सुदामा सिंह के खिलाफ जिले के बानो तथा जलडेगा थाना में आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। सुदामा सिंह पूर्व में पीएलएफआइ के लिये भी काम करता था।

सुदामा सिंह के उपर बानो क्षेत्र के थानों में पांच मामले दर्ज हैं।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...