भारत

सोनिय गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हरुई शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं।

उनके साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी थे।

सोनिय गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हरुई शामिल - Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi join India Jodo Yatra with Rahul in Delhi

मैं नफरत के बाजार में प्यार बेच रहा हूं: राहुल गांधी

पदयात्रा के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने BJP और RSS पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे नफरत फैलाने में विश्वास करते हैं, लेकिन आम लोग सद्भाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा, BJP और RSS की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैं नफरत के बाजार में प्यार बेच रहा हूं।

सोनिय गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हरुई शामिल - Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi join India Jodo Yatra with Rahul in Delhi

राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 3 जनवरी तक छुट्टी लेंगे राहुल गांधी

आज सुबह बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे आश्रम पहुंचेगी।

एक छोटे से ब्रेक के बाद मेगा वॉकथॉन (Mega Walkathon) दोपहर 1.30 बजे फिर से शुरू होगा। और हजरत निजामुद्दीन और इंडिया गेट (India Gate) से होते हुए लाल किले (Red Fort) तक पहुंचेगा।

लाल किले पर पहुंचकर राहुल गांधी राजघाट (Rajghat) पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और 3 जनवरी तक छुट्टी लेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker