What's Hot

    NLC इंडिया में अपरेंटिस पद पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

    August 12, 2022

    Jio के इस Plans में Free मिलेगा Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar

    August 12, 2022

    उत्तर कोरिया का कोरोना पर जीत का ऐलान

    August 12, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • NLC इंडिया में अपरेंटिस पद पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
    • Jio के इस Plans में Free मिलेगा Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar
    • उत्तर कोरिया का कोरोना पर जीत का ऐलान
    • राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
    • PM मोदी ने वेंकैया नायडू की तुलना आचार्य विनोबा भावे से की
    • ममता ने खींच लिया था अणुव्रत के सर से हाथ, तभी साफ हुआ गिरफ्तारी का रास्ता
    • UN में जैश कमांडर पर पाबंदी के भारतीय-अमेरिकी प्रस्ताव को टाल रहा चीन
    • ट्रम्प ने जांच में न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल के सवालों का जवाब देने से किया इनकार
    Friday, August 12
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»विदेश»ताइवानी राष्ट्रपति व नैंसी पेलोसी की मुलाकात
    विदेश

    ताइवानी राष्ट्रपति व नैंसी पेलोसी की मुलाकात

    ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन के बीच मुलाकात में शांति व स्थिरता पर जोर दिया गया। Taiwan ने अपनी संप्रभुता बनाए रखने की बात कही और America को ताइवान का साथ देने के लिए धन्यवाद भी दिया
    News Aroma OnlineBy News Aroma OnlineAugust 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Taiwan President and Nancy Pelosi meet
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    ताइपे: चीन के घनघोर विरोध के बावजूद ताइवान (Taiwan) की यात्रा पर पहुंची अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi)और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन (President Sai Ing Wen) के बीच मुलाकात में शांति व स्थिरता पर जोर दिया गया।

    Taiwan ने अपनी संप्रभुता बनाए रखने की बात कही और America को ताइवान का साथ देने के लिए धन्यवाद भी दिया।

    ताइवान के लोग अपने देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे

    पेलोसी (Pelosi) व वेन की मुलाकात बेहद गर्मजोशी भरी रही। वेन ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुआ है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष पेलोसी वास्तव में ताइवान के सबसे समर्पित मित्रों में से एक हैं।

    ताइवान के लिए अमेरिकी कांग्रेस के कट्टर समर्थन को प्रदर्शित करने के लिए Taiwan की यात्रा करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ताइवान (Taiwan) के लोग अपने देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे और रक्षा रेखा को बनाए रखेंगे।

    उन्होंने कहा कि Taiwan लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए दुनिया भर के सभी लोकतंत्रों के साथ सहयोग और एकता के साथ काम करना चाहता है।

    ताइवान में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि ताइवान एक स्वतंत्र और हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा के तौर पर एक प्रमुख स्थिर शक्ति बना सकता है।

    ताइवान की राष्ट्रपति (President) के साथ मुलाकात के बाद नैंसी पेलोसी ने कहा कि अमेरिका ने हमेशा ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया है।

    इसकी मजबूत नींव के पीछे आर्थिक समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और दुनिया में पारस्परिक सुरक्षा (Security) पर केंद्रित एक संपन्न साझेदारी ही मूल तत्व है।

    उन्होंने कहा कि Taiwan का संपूर्ण समाज वास्तव में दुनिया के लिए मिसाल है। ताइवान में लोकतंत्र फल-फूल रहा है।

    ताइवान ने दुनिया को साबित किया है कि चुनौतियों के बावजूद अगर आशा, साहस और दृढ़ संकल्प है तो आप समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

    उन्होंने ताइवान के साथ अमेरिका की एकजुटता को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि वे यही संदेश लेकर ताइवान पहुंची हैं।

    Breaking News Hindi International news Latest International News Latest International News In Hindi Nancy Pelosi President Sai Ing Wen World Breaking News World Headlines World News अन्तर्राष्ट्रीय ख़बरें अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज़ इंटेरनेशनल ख़बरें इंटेरनेशनल न्यूज़ इंटेरनेशनल हिंदी न्यूज़ इंटेरनेशनल हिंदी समाचार ताइपे वर्ल्ड न्यूज़
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.