झारखंड पुलिस के जवान पर गोली चलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में हुए आपसी विवाद में गत एक मई को  गोली चलायी गई थी।

मौके पर ही छुट्टी में गांव आए पुलिस के एक जवान तथा एक नाबालिग की मौत हो गई थी।

दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के मृत जवान बिरजू केवट पर दूसरे पक्ष के एक नाबालिग को गोली मारने के बाद घबराहट में खुद को भी गोली मार लेने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

लेकिन पीछे से लगी गोली सीने से निकल कर नाबालिग के सीने में जा धंसी देख एसडीपीओ पाकुड़ अजीत कुमार विमल ने इस आरोप को शुरू से ही संदिग्ध मान कर जांच शुरू कर दी थी।

आखिरकार पुलिस ने दूसरे पक्ष के गोलू केवट को गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी मणिलाल मंडल ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा था।

घटना के दिन बास्की केवट व बिरजू केवट के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए थे।

इतने में पुरानी दुश्मनी निकालने की नीयत से बास्की केवट का बड़ा लड़का गोलू केवट ने बिरजू को पीछे से पीठ में गोली मार दी।

जो उसके सीने को चीरते हुए निकल कर सामने खड़े गोलू के छोटे भाई नाबालिग मोनू केवट के सीने में जा धंसी।

इससे मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई। साथ बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article