Latest Newsझारखंडपांच बच्चों की मां पर ऐसा चढ़ा इश्क़ का 'बुखार', बन गई...

पांच बच्चों की मां पर ऐसा चढ़ा इश्क़ का ‘बुखार’, बन गई कातिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 

Jharkhand Palamu Murder Case: पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। भंडरिया इलाके में पांच बच्चों की मां ने प्यार की खातिर अपने पति की हत्या कर दी।

इस घटना में उसका प्रेमी भी शामिल था। दो दिन बाद मृतक का शव जंगल से बरामद किया गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की चर्चा पूरे गांव में है।

झाड़ियों में छुपाकर रखा था शव

मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों से गायब भंडरिया मुख्यालय के टेनटांड़ निवासी बिगन कोरवा उर्फ बिगन देवार का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। जुरमा जंगल में झाड़ियों में छुपाकर शव रखा गया था।

शव पर धारदार हथियार के जख्म के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए इसकी गुत्थी भी सुलझा ली। शव को भंडरिया थाना लाकर पाेस्टमार्टम के लिये गढ़वा भेज दिया गया। इस हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी तेतरी देवी और उसका प्रेमी संतोष कोरवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

तेतरी और संतोष का चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी और संतोष के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी गांव वालों को भी थी। इसी बीच तेतरी और उसका प्रेमी संतोष कोरवा गांव के बगल स्थित जंगल में लकड़ी लेने गये थे। जानकारी मिलने पर बिगन कोरवा अपनी पत्नी को देखने चला गया। जंगल में संतोष कोरवा के साथ पत्नी को देखकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। इसी बीच मौका देखकर उसकी पत्नी और प्रेमी ने मृतक बिगन के सिर पर धारदार टांगी से मार दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद प्रेमी-प्रेमिका शव को छोड़कर वापस लौट गये। दूसरे दिन दोबारा जंगल जाकर शव को झाड़ी में छुपा दिया।

पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

दरअसल, दो दिनों से बिगन के गायब रहने की स्थिति में ग्रामीणों ने शक के आधार पर जंगल में इसकी खोजबीन शुरू की तो एक जगह पर खून के निशान और झाड़ी के दबे होने की जानकारी मिली। ऐसे में वापस लौटकर ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी एवं संतोष कोरवा से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उक्त दोनों ने बिगन की हत्या किये जाने की बात स्वीकार की। पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया।

भंडरिया थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि प्रेम प्रसंग में बिगन की हत्या हुई। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...