Homeझारखंडअगले दो दिनों में झारखंड में राजधानी रांची सहित अन्य जगह होगी...

अगले दो दिनों में झारखंड में राजधानी रांची सहित अन्य जगह होगी अच्छी बारिश

Published on

spot_img

Good rain in Jharkhand : मानसून (Monsoon) अब पूरे झारखंड ( Jharkhand) में आ चुका है। इसका असर राजधानी रांची  (Ranchi ) सहित राज्य के अन्य हिस्सों में देखने को मिल रही है।

वैसे तो शनिवार को राजधानी Ranchi सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी खासी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है मगर दिन में मौसम बिल्कुल साफ रहा। तापमान सामान्य रहा।

मौसम विभाग ने राज्यवासियों को बताया है कि राज्य के सभी हिस्सों (जिला) में आज मानसून की अच्छा असर देखा जाएगा। ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी।

राजधानी में पिछले 24 घंटे में नहीं के बराबर हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में बारिश नहीं के बराबर हुई। यहां दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा जिसके कारण दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। अगले दो दिनों में राजधानी रांची सहित राज्यभर में आज अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

इस दौरान विभाग ने व्रजपात की संभावना जताते हुए लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में अबतक 50 प्रतिशत कम बारिश (Rain) देखने को मिली है लेकिन अब होने वाली बारिश से भरपाई हो सकेगी।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों के आज के संभावित तापमान की बात करें तो रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग,

गुमला में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, दुमका, देवघर, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 और न्यूनतम 26 डिग्री,

और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 34 Degree और न्यूनतम 27 Degree तापमान, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...