रांची के डोरंडा में पिस्टल के साथ चोर गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के डोरंडा थाना पुलिस ने विशाल कुमार सिंह को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

फिलहाल वह नीम चौक डोरंडा में रह रहा था।

सिटी एसपी सौरभ ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डोरंडा के निजाम नगर में एक घर के चोरी में संलिप्त एक युवक गौस नगर में एक मकान के पीछे गांजा पी रहा है।

झारखंड में आदिवासी छात्रा से उसके स्कूल के प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म, नशे की दवा मिलाकर खिलाता था मिठाई ; बेहोश होने पर करता था दुष्कर्म

सूचना पर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।

शक के आधार पर पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। जांच करने पर युवक के पास से एक देसी पिस्टल और दूध जिंदा गोली बरामद किया गया पूछताछ में उसने बताया कि वह शाहनवाज खान उर्फ ट्विंकल खान के घर में रहकर गाड़ी चलाता है।

5 माह की गर्भवती ने टीसीएस विश्व 10 किलोमीटर रेस को 62 मिनट में किया पूरा

इसके बाद कराई से पूछने पर उसने पुलिस को बताया कि वह निजाम नगर में चोरी की वारदात में शामिल था।

पुलिस ने उसका सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया, जिसमें वह चोरी करते देखा गया था।

बताया कि चुराए गए सोना और चांदी को बेवकूफ छोटू अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस छोटू की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article