झारखंड

मंडल कारा में बंद विधायक ढुल्लूज महतो को खतरा, पत्नी का आरोप

धनबाद: जेल में बंद बाघमारा (Baghmara) के विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahto) की पत्नी सावित्री देवी (Savitri devi) ने गंभीर आरोप लगाई है।

धनबाद मंडल कारा में बंद ढुल्लू महतो को जान का खतरा है।

पत्नी सावित्री देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कौलाइटिस (Colitis) की गंभीर बीमारी है। जेल में उनका उपचार नहीं हो रहा है।

उन्हों ने कानून का सम्मान करते हुए स्थानीय कार्ट में सरेंडर (Surrender) किया, लेकिन वे हेमंत सरकार के टारगेट पर है।

हेमंत सरकार ने ढुल्लूम महतो पर कराया दर्जनों मुकदमा

सावित्री देवी ने हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों के दौरान सरकार के इशारों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन (Police Administration) द्वारा बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्जनों मुकदमा किया।

बिना सर्च वारंट के उनके घर की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उनसे पुलिस अधिकारियों ने अभ्रद व्यवहार किया।

सावित्री देवी ने कहा कि जल्द ही कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। जेल में उनके जान को खतरा है। हमें अदालत पर पूरा भरोसा है, और इस तथ्य से कोर्ट (Court) को अवगत करायेंगे।

सावित्री देवी ने की CBI जांच की मांग

सावित्री देवी ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा दर्ज सभी मुकदमों की जांच CBI से कराने की मांग की। CBI जांच से ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्हों ने कहा कि क्योंयकि पिछली बार जब विधायक ढुल्लू महतो जेल में थे।

उस दौरान भी आठ मुकदमे दर्ज हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के जलेश्वर महतो (Jaleshwar Mahato) और पूर्व बियाडाध्यक्ष विजय कुमार झा पर भी पति के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगायी है।

इस दौरान धनबाद जिला परिषद (Dhanbad Zilla Parishad) की अध्यक्ष शारदा देवी, BJP के महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थ सारथी, रमेश राही, मनीष साव, शेखर सिंह भी मौजूद थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker