लातेहार में महिला की हत्या मामले में तीन को जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: पुलिस ने चंदवा थाना (Chandwa Police Station) क्षेत्र के हेसालोंग गांव निवासी महिला की हत्या का खुलासा करते हुए उसके ससुराल पक्ष के 3 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल (Jail) भेज दिया।

यह जानकारी बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर बबलु कुमार ने दी।

ससुराल वालों ने ही की महिला की हत्या

उन्होंने बताया कि दो जुलाई को हेसालोंग गांव में कलावती देवी का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला था।

मृतका के ससुराल वाले इसे आत्महत्या करार दे रहे थे लेकिन उसके मायके वालों ने बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाए जाने का अंदेशा जताया था और हत्या का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपितों ने स्वीकार किया कि ससुराल वालों ने ही महिला की हत्या की है।

ससुराल से अलग एक घर में रहती

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि कलावती देवी का पति पिछले कई दिनों से जेल में बंद है। ऐसे में वह ससुराल से अलग एक घर में रहती है।

उन लोगों को संदेह था कि महिला का संबंध गैर पुरुष से है। इसी मामले में उसकी हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।

पुलिस ने आरोपित सास सुकरी देवी, बृजकिशोर मुंडा तथा एक अन्य रिश्तेदार बीरु मुंडा को जेल भेज दिया है।

Share This Article