झारखंड : एक के बाद एक तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री लहूलुहान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के केझिया घाटी में एक के बाद एक तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, इन्हें अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

वहीं, वाहनों की टक्कर इतनी जाेरदार थी कि ट्रक का चालक केबिन में ही काफी देर तक फंसा रहा।

बाद में गैस कटर लाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।

स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया गया।

क्या है मामला

दरअसल, सिकिदिरी मार्ग में केझिया घाटी में तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई, जिसकी चपेट में एक कार आ गई।

दोनों की दुर्घटना होता देख एक ट्रक भी बेकाबू हो गया और वह भी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चालक केबिन में फंस ही गया। इस दुर्घटना में बस में सवार 6 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर मंगाया गया है ताकि फंसे चालक को ट्रक के केबिन में से निकाला जा सके।

दो घंटे के बाद चालक को बाहर निकाला गया।

Share This Article