झारखंड में यहां जेठ पर महिला से मारपीट व छेड़खानी का सामने आया मामला, FIR

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव में एक महिला से मारपीट व छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।

जामा थाना पुलिस पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 187/20 के तहत भादवि की धारा 341, 504, 448, 323, 354, 379, 427 और 34 में मामला दर्ज कर चुकी है।

क्या है मामला

प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने अपने भसुर मुन्ना अंसारी और उनके दोनों बेटे तालेब अंसारी एवं मजहर अंसारी पर 15 दिसंबर को उसके घर में घुसकर मारपीट कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है और गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। जिसकी कीमत 70 हज़ार रुपया है।

जब यह घटना घटी उस समय महिला के पति घर पर नहीं थे।

उसने बताया है कि इससे पूर्व भी मारपीट की घटना घट चुकी है। मामला दोनों घर के बीच स्थित गली के विवाद से जुड़ा हुआ है।

Share This Article