Latest Newsझारखंडरामगढ़ में छठ घाट पर सफाई और सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

रामगढ़ में छठ घाट पर सफाई और सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: जिले में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान डीसी माधवी मिश्रा ने दामोदर नदी घाट, बिजोलिया तालाब के अलावा कई घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आस्था के महापर्व के दौरान सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।

व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी ना हो इसके लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था होगी। बरकाकाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों पर साफ सफाई का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को पर्व के मद्देनजर घाटों पर पूरी तरह से सफाई कराने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने छठ पूजा घाट तक आने वाले रास्ते में साफ-सफाई सुनिश्चित कराते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छठ पूजा समिति के सदस्यों से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यो की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी सदस्यों को बिना मास्क लगाए किसी भी श्रद्धालु को घाट में प्रवेश न करने देने का निर्देश दिया। वहीं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का भी उपायुक्त ने सदस्यों को निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त ने छठ पूजा पर्व के मद्देनजर सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से डिमारकेशन, नौकाओं तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता सौरभ प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी गोपनीय शाखा विशाल कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...