Latest Newsझारखंडटिस्का चोपड़ा ने बताई अपने निर्देशन डेब्यू की कहानी

टिस्का चोपड़ा ने बताई अपने निर्देशन डेब्यू की कहानी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: अभिनेत्री व निर्माता टिस्का चोपड़ा को लगता है अगर आपके पास बताने के लिए कहानियां हैं, तो आपको उन्हें खुद बताना होगा। उन्होंने पहली बार फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया है।

टिस्का ने निर्देशक के रूप में लघुफिल्म रूबरू से अपनी शुरुआत की है, जिसे उन्होंने अपने पति कैप्टन संजय चोपड़ा के साथ लिखा है। स्क्रीनप्ले को नम्रता शेनॉय ने लिखा है।

अपने पहले निर्देशन के बारे में बात करते हुए टिस्का ने आईएएनएस को बताया, फिल्म एक बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में है, जो कभी बहुत लोकप्रिय थी, लेकिन उसका करियर अब फिसलने लगा है, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ब्लॉक पर अब युवा और नए लोग आने लगे हैं।

कहानी में बताया गया है कि वह कैसे हार रही है और अपने आत्मविश्वास को पाने के लिए वह क्या करती है।

इस दिशा में प्रयास करने के लिए टिस्का को किसने प्रेरित किया? यह पूछने पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, एक कलाकार के रूप में आप हमेशा अन्य लोगों की कहानियों को बताने का हिस्सा होते हैं।

किसी और ने इसे लिखा है, किसी और ने इसे निर्देशित किया है, किसी और ने इसे निर्मित किया है और आप कहानी और किरदार की कल्पना कर उसे शत प्रतिशत पेश करने में मदद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं।

मुझे लगता है, अगर आपके पास बताने के लिए कहानियां हैं, तो आपको उन्हें खुद बनाना होगा।

टिस्का भविष्य में एक पूरी लंबी फीचर फिल्म निर्देशित करने की उम्मीद कर रही है।

वहीं उन्होंने तय नहीं किया है कि वह किस शैली को चुनना पसंद करेंगी।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि मैं कहानी के आधार पर एक निर्णय (शैलियों के बारे में) लेना चाहूंगी, क्योंकि फिल्म निर्माण सिर्फ एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं है, यह एक भावनात्मक प्रक्रिया है जहां आप कहानी में शामिल होना चाहते हैं और यह बताना चाहते हैं कि कहानी क्या है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...