Ukraine-Russia War : यूक्रेनी राष्ट्रपति के भावुक संबोधन से अमेरिकी सांसदों की आंखें हुईं नम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को आज वर्चुअली संबोधित किया।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हवाई आक्रमण से यूक्रेन के निरीह और असहाय लोग प्रतिदिन मारे जा रहे हैं और उन्हें तत्काल मदद के लिए यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ़्लाई ज़ोन घोषित करने की नितांत आवश्यकता है।

बुधवार को अमेरिका के कांग्रेस को संबोधित करते हुए जेलेंस्की भावुक हो गए। नम आंखों के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से अंग्रेज़ी के कुछ शब्दों में कहा कि “आप विश्व लीडर हैं और अब आपको विश्व में शान्ति का अग्रदूत बनना है।

इससे पूर्व जैसे ही जेलेंस्की ने यूक्रेनी भाषा में अपना उद्बोधन शुरू किया, सदस्यों ने खड़े हो कर उनका अभिवादन किया।

जेलेंस्की के उद्बोधन के समय कई सांसदों की आंखें नम हो गईं। कांग्रेस सदस्यों का भावुक हो जाना बाइडेन पर यूक्रेन को लड़ाकू विमान और सैन्य साज सामान देने लिए दबाव बढ़ने का संकेत भी हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि जो बाइडन 24 मार्च को नाटो शिखर सम्मेलन और यूरोपीय शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभापति नैन्सी पेलोसी ने बुधवार सुबह 9 बजे दोनों सदनों के सांसदों से यूक्रेनी राष्ट्रपति का परिचय यूक्रेनी शब्द “सलावा यूक्रेन” से किया।

अमेरिकी मीडिया में यूक्रेन राष्ट्रपति के उद्बोधन को कांग्रेस में विश्व नेताओं के भाषणों की कड़ी में इसे एतिहासिक माना जा रहा है।

Share This Article