रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिखाया काला झंडा, हुई नोकझोंक चले लाठी-डंडे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को काला झंडा दिखाया। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री को झंडा दिखाया गया।

केंद्रीय मंत्री के रांची आगमन पर शनिवार को पेट्रोल डीजल एवं गैस के बढ़ते दामो को लेकर हिनू एयरपोर्ट के समीप काला झंडा दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार हाय हाय, धर्मेंद्र प्रधान वापस जाओ, मोदी सरकार हाय हाय के नारे भी लगाए। बीजेपी के कार्यकर्ता भी पहुंचे।

दोनों गुटों के बीच नोकझोंक हुई। उनके काफिले को नहीं रोका गया है।

एयरपोर्ट से निकलकर राजभवन जाने के दौरान हिनू चौक के समीप कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काफिले को हिनू चौक के समीप काले झंडे दिखाकर विरोध किया है।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि 2014 में कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल के दाम 65 रुपये थे तो भाजपा ने बवाल मचा रखा था। अब जब दाम इतने बढ़ गए तो भाजपा के पास कोई जवाब नही है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम देश में महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है।

जबकि देश कोविड-19 महामारी की आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। केंद्र सरकार को देश की जनता को पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलिंडर से राहत पहुंचाने की सख्त जरूरत है।

सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस प्रशासन ने शख्ती दिखाते हुए झंडा छीन लिया।

जैसे ही केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पहुंची उसी समय भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया।

प्रशासन देखती रही। कई कार्यकर्ता को चोट लगी। इंदरजीत ने कहा कि भाजपा वाले चाहे लाठी चलाये या गोली विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share This Article