

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।





21 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा
UPSC Civil Services Main Examination 2026 का आयोजन 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
मेन्स में होंगे 9 लिखित पेपर
सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट शामिल होते हैं। लिखित परीक्षा में कुल 9 पेपर होंगे, जो पारंपरिक निबंधात्मक यानी डिस्क्रिप्टिव पैटर्न पर आधारित होंगे। इनमें से दो पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे।
अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलावा
लिखित परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगा।
ऐसे डाउनलोड करें UPSC Mains Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध UPSC Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी एडमिशन
एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। परीक्षा के लिए इसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें। उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
