सेकेंड स्पीडी ट्रायल रन के तौर पर पटना से रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन, फिर हटिया…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रविवार को पटना रांची वंदे भारत ट्रेन (Patna Ranchi Vande Bharat Train) अपने सेकंड स्पीडी ट्रायल रन (Second Speedy Trial Run) के तौर पर बिहार की राजधानी पटना (Patna) से झारखंड की राजधानी।

पटना से सुबह 7 बजे खुली यह दोपहर 1.22 बजे रांची स्टेशन आई।

रांची स्टेशन पहुंचने के बाद गई हटिया स्टेशन

इससे पहले जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना से मेसरा, टाटीसिल्वे स्टेशनों (Tatisilwe stations) पर रुकते हुए वह यहां तक आई।

रांची स्टेशन पर 5 मिनट के ठहराव के बाद यह 1.35 पर हटिया स्टेशन (Hatia Station) पहुंची।

इसके बाद यहां से वापस पटना जाने को समय दोपहर 3.55 (करीब 4 बजे) बजे हटिया से खुलने के बाद रात 10 बजे के करीब इसके पटना पहुंचेगी।

2 घंटे से अधिक समय तक गाड़ी हटिया स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान रांची रेल मंडल के कुछ अधिकारी रांची स्टेशन पर और कुछ अधिकारी हटिया स्टेशन पर उपस्थित रहे।

दूसरे ट्रायल में भी ट्रेन में केवल टेक्निकल टीम (Technical Team) के सदस्य ही मौजूद थे. किसी भी यात्री को इसमें परमिशन नहीं था।

Share This Article