लाइफस्टाइल

घर में खुशहाली रखनी है बरकरार तो वास्तु नियमों का अवश्य करें पालन, नहीं तो…

VASTU TIPS : घर बनाने के काम में वास्तु नियमों के पालन को सभी लोग महत्व देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसमें कुछ गड़बड़ी होने पर बाद में इसका असर दिखने लगता है। विश्वास करते हैं कि घर में रखी हर एक चीज के लिए वास्तु नियम होता है।

यदि घर में वास्तु के नियमानुसार किसी वस्तु को रखा जाए तो घर में कभी वास्तु दोष नहीं लगता है। साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है।

लोग अपने घरों को सजाने के लिए कई तरह के वस्तुएं लाते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि कौन सी वस्तुएं शुभ होती है और कौन अशुभ। वास्तु शास्त्र में इन सभी चीजों के बारे में बताए गए हैं।

अक्सर लोग अपने घरों में उल्लू की मूर्ति रखते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में उल्लू की मूर्ति रखना शुभ होता है या अशुभ। वास्तु के नियमानुसार, घर में उल्लू की मूर्ति रखने के संबंध में कुछ नियम बताया गया है। आइए उन वास्तु के नियमों के बारे में जानते हैं।

घर में खुशहाली रखनी है बरकरार तो वास्तु नियमों का अवश्य करें पालन, नहीं तो…

उल्लू की मूर्ति रखना शुभ या अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उल्लू की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में उल्लू की मूर्ति रखने से वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। साथ ही धन का लाभ भी होता है।

घर में उल्लू की मूर्ति किस दिशा में रखें

वास्तु के नियमानुसार, घर में उल्लू की मूर्ति को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार पर बुरी नजर नहीं लगती है।

घर में खुशहाली रखनी है बरकरार तो वास्तु नियमों का अवश्य करें पालन, नहीं तो…

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में उल्लू की मूर्ति रखने से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं। घर में सुख शांति आती है। जीवन खुशहाल बीतने लगता है। ऑफिस में कार्य करने में मन लगता है।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker