Latest Newsटेक्नोलॉजीजल्द ही Vivo X100 Pro+ हो सकती है लांच, मिलेगा 200 Mp...

जल्द ही Vivo X100 Pro+ हो सकती है लांच, मिलेगा 200 Mp प्राइमरी कैमरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Vivo X100 Pro+ Launching: Vivo ने इस सप्ताह Vivo X100 और X100 Pro को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी Vivo X100 Pro+ को जोड़ सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 Mp का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Periscope Telephoto Camera) हो सकता है।

जल्द ही Vivo X100 Pro+ हो सकती है लांच, मिलेगा 200 Mp प्राइमरी कैमरा - Vivo X100 Pro+ may be launched soon, will get 200 MP primary camera

X100 Pro+ हो सकती है लांच

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी जल्द ही X100 Pro+ को लॉन्च कर सकती है।

इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने X90 सीरीज में Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया था।

इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Vivo X100 Pro+ में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 200 Mp का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर और 50 Mp का Sony IMX758 पोट्रेट सेंसर दिया जा सकता है।

जल्द ही Vivo X100 Pro+ हो सकती है लांच, मिलेगा 200 Mp प्राइमरी कैमरा - Vivo X100 Pro+ may be launched soon, will get 200 MP primary camera

कंपनी ने नहीं की है पुष्टि

हालांकि, कंपनी ने X100 Pro+ के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सप्ताह लॉन्च हुई Vivo की फ्लैगशिप X100 सीरीज के बेस मॉडल X100 के लिए भारी डिमांड है।

चीन में इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा Units की बुकिंग हो गई थी। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।

कंपनी को X100 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स के लिए केवल सात दिनों में Pre-Order मिले थे। कंपनी के लिए यह पहली बार है कि जब उसे X सीरीज के किसी स्मार्टफोन के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर मिले हैं।

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 LPDDR5T RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। X100 में 50 Mp का Sony IMX920 कैमरा, 50 Mp का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 Mp का पेरिस्कोप जूम लेंस (Periscope Zoom Lens) दिया गया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...