झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मौसम ने करवट ली है। अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। शनिवार से राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे।

साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ तेज हवा चल सकती है।

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम पहुंचता हुआ आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच गया है।

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

अभिषेक आनंद ने बताया कि 13 नवंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होगी। वहीं 14 नवंबर को राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। 17 नवंबर के बाद आसमान के साफ होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share This Article