अब झारखंड में धीरे-धीरे आई ठंड की लहर, सभी जिलों में टेंपरेचर 10 डिग्री के नीचे…

Jharkhand Temperature: अब धीरे-धीरे झारखंड (Jharkhand) में ठंड की लहर आई है। शनिवार को सभी जिलों का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सुबह में 10 डिग्री सेसि से नीचे चला जा रहा है। यह स्थिति 15 जनवरी तक रहेगी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Temperature: अब धीरे-धीरे झारखंड (Jharkhand) में ठंड की लहर आई है। शनिवार को सभी जिलों का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सुबह में 10 डिग्री सेसि से नीचे चला जा रहा है। यह स्थिति 15 जनवरी तक रहेगी।

इस दौरान राजधानी रांची समेत अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे रहेगा। 15 जनवरी से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने का अनुमान है। 17 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश से पूर्व न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

अब झारखंड में धीरे-धीरे आई ठंड की लहर, सभी जिलों में टेंपरेचर 10 डिग्री के नीचे…

अधिकतम तापमान भी थोड़ा गिर सकता है

अधिकतम तापमान (Temperature) भी थोड़ा गिर सकता है। इससे दिन भर ठंड का एहसास होता रहेगा। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 17 जनवरी को राज्य के पूर्वी (संताल परगना) और मध्य ( राजधानी और आसपास) क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 18 और 19 जनवरी को भी कहीं- कहीं बारिश होने का अनुमान है।

शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) आठ डिग्री सेसि रहा। वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.2 और डालटनगंज का 6.2 डिग्री सेसि रहा।

बोकारो का न्यूनतम तापमान 7.2, चाईबासा का 8.2, देवधर का 8।8, गिरिडीह का 8.5, गढ़वा का 5.4 व गोड्डा का 7.5 डिग्री पहुंच गया

Share This Article