बोकारो में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को पहले दिखाया अश्लील वीडियो, फिर की छेड़खानी, इसके बाद आरोपी टीचर को…

घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ ट्यूशन (Tuition) पढ़ाने वाले शिक्षक (Teacher) ने ऐसा किया कि उससे शिक्षक समुदाय का सिर शर्म से नीचे झुक जाता है।

मामला बोकारो का है। बताया जा रहा है कि छात्रा को उसके घर में Tuition पढ़ाते समय शिक्षक ने पहले अश्लील वीडियो (Porn Video) दिखाया। इसके बाद छेड़खानी की।

यह मामला शनिवार को सामने आया है। घटना के समय छात्रा के माता-पिता बाजार गए थे।

POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी आरोपी Tuition Teacher ब्रह्मेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की है।

सिटी DSP कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को POCSO Act के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

थाना प्रभारी दुल्लड़ चौड़े के अनुसार,23 मार्च की रात पीड़ित छात्रा की मां ने सेक्टर-12 थाने में प्राथमिकी दर्ज (FIR) कराई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई।

Share This Article