झारखंड में यहां युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या, अर्धनग्न लाश बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।

महिला की अर्धनग्न लाश भंडारीदह तारही विशुघाट पहाड़ी रास्ता के बगल से बरामद हुई है।

शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शव की स्थिति को देख लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान नहीं

महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, शव करीब दो दिन पुराना माना जा रहा है।

शव जर्जर रास्ते में पड़ा था। इसलिए लोगों को महिला की लाश मंगलवार को नजर आई।

मौके से महिला की जूती, स्वेटर, एक झोला बरामद किया गया है।

घटनास्थल पर पहुंची थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article