गोड्डा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव के जितेंद्र कुमार ठाकुर (36) ने रविवार को गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में मृतक के पिता बुद्धदेव ठाकुर ने बताया कि उनका पुत्र जितेंद्र कुमार ठाकुर रविवार के दोपहर तक अपने बाड़ी में सब्जी लगाने का काम कर रहा था।

दोपहर के बाद वह अपने कमरे में आराम करने के लिए चला गया।

इसके बाद काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो वे स्वयं बुलाने के लिए गये तो देखा कि उनका पुत्र कमरे में रखा लोहे के बल्ली पर रस्सी का फंदा डालकर झूल गया है।

इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के संबंध में ललमटिया पुलिस को भी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ललमनिया पुलिस पहुंचकर घटना के बारे में जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।

Share This Article