रांची में फर्जी ई-पास बनाकर आपदा में अवसर तलाश रहा युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना काल में सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह( मिनी लॉकडाउन) को लेकर रविवार से सख्ती बरतते हुए पूरे राज्य में आवागमन के लिए ई-पास जारी किया गया है।

इस विपदा की घड़ी में भी कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर फायदा कमाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

रांची के डोरंडा थाना पुलिस ने इसी क्रम में फर्जी ई पास बनाकर पैसा ठगने का काम कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजेंद्र साव बताया गया है। वह हजारीबाग के केरेडारी का रहने वाला है।

प्रत्येक पास बनाने के एवज में 50 से सौ रुपए तक लिए गए हैं।

इसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लोगों के आवागमन के लिए फर्जी पास बनाकर पैसा ठगने का काम किया जा रहा है।

सूचना के बाद डोरंडा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी राजेंद्र साव लोगों को ई-पास बनाकर देने का झांसा दे रहा था। पैसे की मांग भी कर रहा था।

उसने सोशल मीडिया में जाली ई-पास पोस्ट भी किया था, जिसका स्क्रीन शॉट सबूत के तौर पर रखा गया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

Share This Article