जमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग बनी मां, दुष्कर्म की आशंका, जांच शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: ज़िले के बर्मामाइंस (Barmines) की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग (Minor) का मंगलवार की रात MGM अस्पताल में प्रसव कराया गया।

किशोरी पांच माह की गर्भवती (Pregnant) थी।

किशोरी के साथ दुष्कर्म (Rape) होने की संभावना को लेकर MGM अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर सिटी SP के विजय शंकर जांच करने पहुंचे।

हांलाकि किशोरी और उसका परिवार किसी तरह का बयान देने की स्थिति में नहीं था।

फिर सिटी एसपी के निर्देश पर किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर (CWC) के हवाले कर दिया गया।

पुलिस भी यह पता लगा रही है कि आखिर किशोरी गर्भवती कैसे हुई

सेंटर की महिला पदाधिकारी किशोरी की काउंसिलिंग (Counseling) करेंगी। वह गर्भवती कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

किशोरी को सोमवार परिवारवालों ने एमजीएम अस्पताल (MGM Hospital) में भर्ती कराया था।

मंगलवार की देर शाम पांच माह के मरे बच्चे को जन्म दिया। अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची पांच माह की गर्भवती थी।

उसका इलाज चला। पूरे मामले की जानकारी साकची पुलिस को दे दी गई है। उधर, पुलिस भी यह पता लगा रही है कि आखिर किशोरी गर्भवती कैसे हुई।

Share This Article