अफगानिस्तान में दो दिनों ने 90 आतंकी मारे गए

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काबुल: अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति प्रक्रिया रुकने के बाद अफगान बलों ने आतंकी समूह के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

पिछले दो दिनों में इन हमलो में 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक शीर्ष सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि गुरुवार को हमले में लड़ाकू विमानों ने बल्ख प्रांत में चारबोलक जिले के अक्तेपा इलाके में तालिबान के ठिकाने पर हमला किया और तीन स्थानीय कमांडरों सहित 11 आतंकियों को मार गिराया।

अधिकारियों के मुताबिक, हमले गुरुवार दोपहर 1.25 बजे किए गए।

उन्होंने कहा कि बुधवार को उसी क्षेत्र में हवाई हमले में 31 आतंकी मारे गए थे।

इससे पहले, अक्तेपा के पड़ोसी गोरतेपा गांव में भी हवाई हमले किए गए, जिसमें 26 आतंकवादी मारे गए।

सेना के एक बयान में कहा गया है कि हवाई हमलों ने बुधवार को हेलमंद प्रांत के नावा, नाहर-ए-सरज और गर्मसीर जिलों में भी तालिबान आतंकवादियों को भी निशाना बनाया, जिसमें दो सशस्त्र आंतकियों को मार गिराया गया, जिसमें दो ग्रुप कमांडर हंजला और बरकत भी शामिल थे।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अधिकारियों द्वारा किए गए दावों पर टिप्पणी किए बिना कहा कि आतंकवादी अपनी पोजिशन की रक्षा करने में पर्याप्त रूप से सक्षम हैं।

5 जनवरी को दोहा में फिर से शुरू हुई अंतर-अफगान वार्ता का दूसरा दौर रुका पड़ा है।

स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार पिछले 25 दिनों से कोई बैठक नहीं हुई है।

Share This Article