Latest Newsझारखंडरांची में यहां फैक्ट्री कैंपस से ही अचानक गायब हो गए सेक्शन...

रांची में यहां फैक्ट्री कैंपस से ही अचानक गायब हो गए सेक्शन इंचार्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सुधा डेयरी फैक्ट्री में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां फैक्ट्री कैंपस से ही सेक्शन इंचार्ज सुजीत सिंह अचानक गायब हो गए।

जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस की टीम उन्हें कैंपस में स्थित तालाब से लेकर झाड़ियों में सुजीत की तलाश कर रही है।

तालाब के पास टहलते देखे गए थे सुजीत सिंह

इसी क्रम में सीसीटीवी की जांच की गई तो दिखा कि सुजीत सिंह फैक्ट्री स्थित तालाब के पास ही टहल रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वे कहीं तालाब में ना डूब गए हों।

इस आशंका के मद्देनजर डेयरी प्रबंधन के आग्रह पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, जो सुजीत सिंह की तलाश तालाब में कर रही है।

बुधवार को फैक्ट्री से निकले ही नहीं थे सेक्शन इंचार्ज

बता दें कि सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज सुजीत सिंह बुधवार की शाम से घर नहीं लौटे थे, जिसके बाद परिजनों ने सुधा डेयरी में खबर दी।

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह जानकारी मिली है कि बुधवार की शाम सुजीत फैक्ट्री से निकले ही नहीं हैं। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें तालाब के पास फोन पर बातचीत करते हुए देखा गया है।

ऐसे में आशंका है कि फोन पर बात करते.करते सुजीत कहीं तलाब में ना गिर गए हों।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...