झारखंड : अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गया JAP जवान, मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के सतुआ कॉलोनी निवासी जैप (JAP) के जवान सूरज मोदक (35) ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि मोदक की पोस्टिंग लातेहार में थी और वर्तमान में जमशेदपुर में उसका प्रशिक्षण चल रहा था। वह कुक का काम करता था।

बीते शनिवार को वह सरायकेला अपने घर आया था जहां रविवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उसकी अनबन हुई थी। उसके बाद उन्होंने पत्नी को घर से निकाल दिया। उसकी पत्नी अपने पड़ोस में ही रहने वाली नगद के घर चली गई।

बाद में दुबारा वह लौटकर अपने घर आई किंतु पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया।

उसके बाद वह रात भर अपने ननंद के घर ही रही। सोमवार को सुबह फिर वापस अपने घर आई तो अंदर से उसके पति ने दरवाजा नहीं खोला।

दुबारा वह शाम को घर आई, फिर भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसे शंका हुई। तत्पश्चात इसकी सूचना उसने सरायकेला थाने को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा गया जहां अपने घर में ही वह फंदे से झूलते पाया गया। तत्काल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article