झारखंड में 3 करोड़ लोगों का हुआ COVID Vaccination: बन्ना गुप्ता

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच एक राहत वाली खबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट किया है।

मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर शेयर कर रहा हूं।झारखंड ने तीन करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में तीन करोड़ 52 हजार 183 डोज (प्रथम और द्वितीय) मिलाकर हो गए हैं। इसमें प्रथम एक करोड़ 86 लाख 81 हजार 412 एवं दूसरा डोज एक करोड़ 13 लाख 70 हजार 771 है।

उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अभियान में जरूर हिस्सा लें, जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं लिया है।

वे अविलंब सरकार द्वारा निर्धारित टीका केंद्र में जाकर टीका लें और जिन्होंने पहला डोज ले लिया है एवं समय दूसरा डोज का हो गया है वे भी जल्द से दूसरा डोज लें।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पांच अगस्त 2021 को एक करोड़ डोज, 24 अक्टूबर 2021 को दो करोड़ डोज, 20 दिसंबर 2021 को एक करोड़ लोगों को दोनों डोज और तीन जनवरी 2022 को तीन करोड़ डोज का टीकाकरण पूरा किया गया है।

सीमित संसाधन में भी सरकार ने 11 माह और 17 दिन में इस आंकड़े को प्राप्त किया है जबकि शुरुआत के दिनों में झारखंड को कम मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही थी।

Share This Article