RANCHI : सेकंड डोज़ लेने के 9 महीना बाद लिया जा सकेगा प्रिकॉशनरी डोज़, COVID हुआ तो 3 महीने का गैप जरूरी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला में सोमवार 10 जनवरी 2022 से कोविड-19 वैक्सीन के प्रिकॉशनरी डोज़ देने की शुरुआत की जाएगी।

60+ कोमोरबिड, हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीन का प्रिकॉशनरी डोज दिया जाएगा। उपायुक्त रांची छवि रंजन के निर्देशानुसार इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

18+ वैक्सीनेशन सेंटर में मिलेगा प्रिकॉशनरी डोज़

रांची जिला के विभिन्न 18+ वैक्सीनेशन सेंटर में प्रिकॉशनरी डोज़ लिया जा सकेगा।

इन सभी टीकाकरण केंद्रों में 60+ कोमोरबिड, हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिए जाने वाले प्रिकॉशनरी डोज़ के लिए 10% डोज़ रिजर्व होंगे।

प्रिकॉशनरी डोज़ के लिए यह जरूरी

कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज़ लेने के 9 महीने बाद ही प्रिकॉशनरी डोज़ लिया जा सकेगा।

साथ ही इस दौरान अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है तो रिपोर्ट निगेटिव आने पर 3 महीने का गैप आवश्यक है।

ऐसे लोगों से जिला प्रशासन का निवेदन है कि वह अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले लें।

60 प्लस नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन

विभिन्न 18+ टीकाकरण केंद्रों पर 60+ कोमोरबिड लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन दिया जाएगा।

उपायुक्त राँची श्री छवि रंजन ने टीकाकरण केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों को लंबी लाइन में खड़ा ना रहना पड़े इसके लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं, मोबाइल नंबर से वेरीफाई होगा डिटेल

कोविड-19 के प्रिकॉशनरी डोज़ के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सेकंड डोज़ लेते समय जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया है, उसे बताने पर टेक्नीशियन द्वारा डिटेल वेरीफाई कर वैक्सीन दिया जाएगा।

Share This Article