देवघर में हाइवा ने पुलिस गश्ती जीप में मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित हथगढ़ के समीप शुक्रवार को एक हाइवा ने पुलिस की गश्ती जीप को धक्का मार दिया। इस घटना से जीप में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआइ संतोष यादव, चालक अवधेश कुमार सिंह, जवान मो. मजबूल रहमान और रियासत अंसारी के तौर पर हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कुंडा थाना के एएसआइ अपनी टीम के साथ गश्ती में शामिल थे।

गश्ती के क्रम में रूटीन जांच के लिए पुलिस टीम चित्तोलोढि़या स्थित बैंक जा रही थी। इसी दौरान हथगढ़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने जीप में धक्का मार दिया।

इस घटना में घायल जवान रियासत अंसारी को गंभीर चोट आयी है और उसे आइसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि आंशिक रूप से चोटिल एएसआइ, चालक व जवान का प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की सूचना पर कुंडा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हाइवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

Share This Article