दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे झंडोत्तोलन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना के साये में झारखंड में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी की जा रही है। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा बताया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर झारखंड के मंत्रीगण द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन किया जायेगा।

दुमका में झंडोत्तोलन करेंगे मुख्यमंत्री

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। झारखंड में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।

पाकुड़ में झंडा फहरायेंगे मंत्री आलमगीर आलम

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर झारखंड में तैयारियां की जा रही हैं। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए गाइडलाइंस का पालन कर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की जा रही है।

इधर, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जानकारी दी गयी है कि सभी मंत्री जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे।

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ में झंडोत्तोलन करेंगे। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा में झंडा फहरायेंगे, श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा, मंत्री चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावां, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बोकारो, जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गिरिडीह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन देवघर में झंडोत्तोलन करेंगे।

Share This Article