रांची में गैंगवार के बाद यहां धारा 144 लागू, 24 घंटे के अंदर दुकानों को हटाने का आदेश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के पास हुए गैंगवार के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

रांची प्रशासन की ओर से पूरे मोरहाबादी मैदान में यह ऐलान किया गया है कि 24 घंटे के भीतर मोरहाबादी मैदान में लगने वाले सभी ठेले और दूसरी तरह के दुकानें हटा लिया जाये।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर दुकानदार खुद अपनी दुकानें नहीं हटाएंगे तो उन पर पुलिस और नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी।

यहीं नहीं उनके सभी सामानों को भी जब्त कर लिया जाएगा।

इसके साथ ही रांची जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 लगाने का भी ऐलान किया है।

पुलिस की घोषणा के मुताबिक शाम 6 बजे के बाद मोरहाबादी मैदान में चार से अधिक व्यक्तियों के एक साथ घूमने पर पांबदी होगी।

इसे लेकर वाहन से भी क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया है।

Share This Article