Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां 80 में से 27 मिठाइयां पाई गईं मिलावटी, खाने...

झारखंड में यहां 80 में से 27 मिठाइयां पाई गईं मिलावटी, खाने वाले को कैंसर का खतरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए अभिहित अधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार राँची स्थित राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला से आए मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से खाद्य सामग्रियों की जांच की गई।

लैब के माध्यम से पनीर, छेना, लडु, रसगुल्ला तथा टमाटर एवं मिर्च का सोस, मसूर दाल, अरहर दाल, हल्दी पाउडर चाट एवं मंचुरियन में मिलावट की जांच की गई।

40 प्रतिष्ठानों के सैंपल की जांच

भगवती कैफेटेरिया, होटल स्वीट पैलेस, साहा मिष्ठान भण्डार, अम्बे होटल, दुर्गा होटल, शिव किराना स्टोर, श्री कृष्णा स्टोर, किराना स्टोर, जहांगीर किराना स्टोर इत्यादि दुकानाें से कुल 40 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों से 80 से अधिक खाद्य नमूने कि जांच की गई।

जिसमें 27 नमूने असफल पाए गए। जिला में अधिकतर मिठाई दुकान एवं होटलों से प्राप्त नमूनों में छेेना पेड़ा, लडु, बर्फी में मिलावट की पुष्टि हुई है।

मिठाई में औद्योगिक रंग मिलाया

शंकर होटल से प्राप्त मिठाई एवं बुंदी लडु, तपन होटल से लड्डू के नमूने तथा जवाहर लाल चाैधरी कैफेटेरिया से प्राप्त मंचुरियन के नमूने से औद्योगिक रंग पाया गया।

जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया और सभी होटलों, रेस्टोरेंट, ठेला में खाद्य पदार्थों में औद्योगिक रंग मिलाकर बिक्री करने वाले संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई।

कहा गया कि औद्योगिक रंग प्रयोग ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक रंग से आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

प्रतिष्ठानों काे चेतावनी, होगी सख्त कार्रवाई

सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को जिसमें मिलावट एवं औद्योगिक रंगों की पुष्टि हुई है उन सभी को सुधार नोटिस भेजा जाएगा।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से प्रिंस चाैक, महाबीर चाैक, झूलन सिंह चाैक, नीचे बाजार, भट्ठीटोली, गुलजार गली, तथा रामजानकी मदिर में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों के नमूनों की जांच की गई।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के साथ अंकुर कुमार फुड केमिस्ट, सुखदेव प्रसाद, राहुल कुमार, उदय साहु एवं मनजर हुसैन खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा एवं सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश मिंज एवं अन्य पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

नयी दिल्ली : दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

खबरें और भी हैं...

राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

नयी दिल्ली : दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...