बोकारो में मां-बेटी की फंदे से लटकी मिली लाश, जमीन का पट्टा और ज्वेलरी गायब

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी पंचायत के गरवाडीह बस्ती में संदिग्ध हालात में मां-बेटी का फंदे से लटकता शव मिला।

मरने वाली महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (51) तथा लड़की की पहचान पम्मी कुमारी (17) के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह दोनों का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हजारी मुखिया चंद्रदीप पासवान को दी।

मुखिया ने थाना प्रभारी आशीष खाखा को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची गोमिया थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया गया। संभावना जताई जा रही है कि मां-बेटी ने एक साथ खुदकुशी की है।

पुलिस दावा कर रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों का कहना हा कि दोनों एक साथ आत्महत्या नहीं कर सकती हैं। वर्ष 2013 में लक्ष्मी के पति की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई थी।

उसका नाम खेमन गोप था। पति का शव बगल के तालाब में मिला था। महिला के तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

बेटा राजू यादव नौकरी के लिए चेन्नई गया है। महिला के घर से जमीन का पट्टा और आभूषण गायब हैं। महिला दूध बेचकर परिवार का जीवन चला रही थी।

Share This Article