Russia-Ukraine War : झारखण्ड के स्टूडेंट की सुरक्षित वापसी के लिए CM हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र के जरिये उन्होंने यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की स्थिति से अवगत कराया।

पत्र के साथ मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय को यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की सूची भी भेजी है। केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों की सूची, उनके पते और मोबाइल नंबर के साथ भेज रहा हूं।

उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया कि भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को हमारे राज्य में उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दें। कदम उठाने के साथ वे राज्य सरकार को पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

झारखंड के 86 लोग फंसे

हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री से कहा है कि इन दिनों यूक्रेन में 18 हजार छात्रों सहित 20 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। इसमें कई लोग झारखंड के भी हैं। उनके कार्यालय से झारखंड के उन व्यक्तियों के रिश्तेदार लगातार संपर्क कर रहे हैं, जो इस युद्ध के समय यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

फंसे लोग दहशत और आतंक की स्थिति में हैं। ऐसे में इस संकट की इस घड़ी में हमें उन तक पहुंचना चाहिए और वहां से निकाल कर घर वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम ने यूक्रेन में फंसे 86 लोगों की सूची जारी की थी। इनमें 62 पुरुष और 24 महिलाएं शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा रांची और फिर हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम के लोग हैं।

Share This Article