झारखंड में कोरोना के 321 एक्टिव मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 12 जिलों में कोरोना के शून्य मरीज मिले हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

शुक्रवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 67 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 12 जिले में कोरोना के 66 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 321 मामलों में सबसे अधिक 85 लातेहार में हैं। राज्य में रांची से सबसे अधिक छह कोरोना के नए केस मिले हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से छह, बोकारो से चार, चतरा से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो, गढ़वा से एक, गिरिडीह से दो, हजारीबाग से एक, खूंटी से एक, लातेहार से एक, सरायकेला से पांच और पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 496 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 10 लाख, 88 हजार, 681 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 321 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 28 हजार, 860 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article