Homeझारखंडझारखंड विधानसभा : जब विधायक जवाब से नहीं हुए संतुष्ट, तो कहा-...

झारखंड विधानसभा : जब विधायक जवाब से नहीं हुए संतुष्ट, तो कहा- मंत्री को कुछ नहीं मालूम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन बुधवार को भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मंत्री को कुछ मालूम नहीं है। इनके जवाब से मैं संतुष्ट नहीं हूं।

यह ये भी नहीं बता पा रहे हैं कि पिछले पांच साल में हिट एंड रन मामले में कितने लोगों की मृत्यु और कितने लोग घायल हुए हैं।

वह अपने सवाल पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट थे। उन्होंने पूछा था कि हिट एंड रन क्षतिपूर्ति योजना के तहत कितनों को लाभ मिला है।

548 लोगों को मिला है लाभ : मंत्री

सरकार की ओर से इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि बीते पांच सालों में 548 लोगों को इस योजना के तहत राशि दी गयी है।

इस योजना के अनुसार घायलों को साढ़े बारह हजार और मृतकों के परिजन को 25 हजार रुपये दिया जाता है।

पक्ष और विपक्ष के विधायकों के सुझाव के बाद स्पीकर ने इस सवाल को यह कहते हुए स्थगित कर दिया कि परिवहन विभाग और आपदा विभाग मिलकर संयुक्त रूप से जवाब देंगे।

पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने दिया सुझाव

माले विधायक विनोद सिंह ने इस दौरान सदन को बताया कि इस योजना के तहत अब मृतकों को दो लाख रुपये देने का प्रावधान तय हो गया है।

आठ गुना राशि बढ़ा दी गयी है, जो कि एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। इस पर बिरंची नारायण ने कहा कि ऐसे में इसकी राशि बढ़ाकर चार लाख रुपये कर देना चाहिए। क्योंकि, आपदा से होने वाली मृत्यु में चार लाख देने का प्रावधान है।

सड़क सुरक्षा समिति में स्थानीय विधायक को किया जाय शामिल

बंधु तिर्की ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति भी कई जिलों में गठित है और कई जिलों में नहीं है लेकिन बैठक नहीं होती है।

मेरी मांग है कि इस समिति में स्थानीय विधायक को शामिल किया जाय। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने भी शिकायत करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हमलोगों को नहीं बुलाया जाता है।

मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में भेजा जाए

सरयू राय ने कहा कि यह पूरे राज्य से जुड़ा सवाल है। ऐसे में इस सवाल का जवाब बेहतर तरीके से आये। इसलिए फिलहाल इसे स्थगित कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि यह बेहतर होगा कि इसे मुख्यमंत्री प्रश्न काल में लाया जाए।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...