झारखंड में बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की संख्या, हॉस्पिटलों को बेड तैयार रखने का निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है। रांची में पिछले तीन दिनों से लगातार नए मरीज की संख्या बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है।

इतना ही नहीं हॉस्पिटलों को फिर से बेड तैयार रखने का निर्देश विभाग की ओर से जारी किया गया है। इससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरूण कुमार सिंह ने पर्व त्योहारों में अलर्ट रहने की सलाह दी गयी है। राज्य में सबसे अधिक 68 नए केस राजधानी रांची में मिले है।

कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले

हालांकि राज्य के 18 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

शुक्रवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र 83 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के छह जिले में कोरोना के 87 नए मरीज मिले हैं।

रांची में सबसे अधिक 196 सक्रिय मामले

राज्य में कोरोना के सक्रिय 330 मामलों में सबसे अधिक 196 रांची में सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 68, बोकारो से तीन, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) दो, खूंटी से एक, कोडरमा से एक और सिमडेगा से पांच मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 836 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 12 लाख, 68 हजार, 933 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 330 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 191 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article