संत जेवियर्स कॉलेज रांची में होली की धूम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में होली पर्व पर युवाओं में खासा उत्साह है। शहर के शिक्षण संस्थानों में होली की धूम है।

रांची के संत जेवियर्स कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में एक सप्ताह से छात्र-छात्राएं जमकर होली खेल रहे हैं। दोस्तों को अबीर गुलाल लगा रहे हैं।

संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा सुनीता सिंह कहती हैं कि वह होली का इंतजार बहुत बेसब्री से करती हैं। क्योंकि, इस दिन वह अपने सभी दोस्तों को अबीर और गुलाल लगाती हैं।

कोकर के 55 वर्षीय अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें होली का त्योहार बहुत ही अच्छा लगता है। इस दिन वह अपने दोस्तों के घर जाते हैं। अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाइयां देते हैं।

राम लखन सिंह यादव कॉलेज के सुरेश कुमार ने कहा कि वह होली के त्योहार का इंतजार करते हैं।

जैसे ही होली शुरू हो जाती है वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर होली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अबीर और गुलाल खेलना काफी पसंद है।

Share This Article