झारखंड : गंगा नदी में हुए जहाज हादसे में आज दो शव मिले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में हुए जहाज हादसे में शनिवार को दो शव मिले।

पहला शव बिहार के मनिहारी की तरफ मिला। दूसरा शव दुर्घटना स्थल के पास मिला। बिहार और झारखंड के एनडीआरएफ की दो टीमें पिछले 24 घंटे से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार कुल छह छह ट्रक नदी के अंदर मिले हैं। एनडीआरएफ ने डूबे हुए ट्रकों का लोकेशन खोज लिया है। इन ट्रकों को पानी के अंदर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि हादसे के बाद से प्रशासन की टीम लगातार कैंप कर रही है। एनडीआरएफ की दो टीमों ने घटनास्थल का पता लगा लिया है।

जहाज पर कुल 15 ट्रक खड़े थे, इसमें से छह नदी में गिर गए थे

अब तक की जांच में पता चला है कि जहाज पर कुल 15 ट्रक खड़े थे। इसमें से छह नदी में गिर गए थे। इनका पता लगा लिया गया है। मरने वालों की पहचान विक्की महालदार और मो. जुबैर के रूप में की गई है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात पानी के जहाज पर लोड होकर स्टोन लदे ट्रक झारखंड से बिहार जा रहे थे। देर रात रास्ते में जहाज का बैलेंस बिगड़ गया।

पहले एक ट्रक का चक्का ब्लास्ट कर गया। इसके कारण इस ट्रक के साथ पांच और ट्रक नदी में गिर गए।

शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए अपर समाहर्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

Share This Article