झारखंड में यहां बम धमाके में दो युवक हुए घायल, एक की उड़ी हथेली, रिम्स रेफर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: मुरहू थाना के माहिल गांव में मंगलवार की सुबह हुए बम धमाके में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में उसी गांव के रंजीत लोहरा और बुधराम मुंडा शामिल हैं। रंजीत लोहरा की हथेली उड़ गयी है, जबकि बुधराम को पेट और छाती में गंभीर चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार माहिल गांव के गंगा राम के घर के छप्पर पर किसी असामाजिक तत्व ने बम रख दिया और एक पुर्जा छोड़ गया, जिसमें गंगा राम का नाम लिखा था।

मंगलवार को गंगा राम की मां सुबह उठी, तो उसकी नजर छप्पर पर रखे थैले पड़ी। उसने अपने बेटे गंगा राम को इसकी जानकारी दी।

बम किसने रखा और उसका उद्देश्य क्या था ?

गंगा ने थैले में बम देखकर थैले को उठाकर घर से दूर एक स्थान पर रख दिया। बम में चाइनीज बैट्री लगी थी। गंगा ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी।

उसी  समय रंजीत और बुधराम शौच के लिए जा रहे थे। दोनों बम को देखकर रुक गये और उससे छेड़छाड़ करने लगे। उसी दौरान बम फट गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस संबंध में मुरहू के थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने कहा कि बम अधिक शक्तिशाली तो नहीं था, फिर भी खतरनाक था। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जाच कर रही है कि बम किसने रखा और उसका उद्देश्य क्या था।

Share This Article