रांची में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर DDC ने की बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उप विकास आयुक्त (DDC) विशाल सागर ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की कार्य प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सेकंड लेवल ओडीएफ वेरिफिकेशन, ओडीएफ प्लस बेस लाइन सर्वे, विलेज स्टार रेटिंग के कार्य प्रगति की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में सागर ने पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सेकंड लेवल ओडीएफ वेरिफिकेशन का कार्य 13 अप्रैल 2022 तक पूरा करने का निर्देश दिया।

जिला, प्रखंड और समन्वयक उपस्थित थे

डीडीसी ने कहा कि ओडीएफ प्लस बेस लाइन सर्वे के लिए प्रखंड स्तर पर टीम का चयन कर विभाग को भेजें।

बैठक के दौरान सागर ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का आवंटन को लेकर उपयोगिता प्रमाण पत्र 13 अप्रैल 2022 से पहले जमा करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया।

वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में कार्यपालक अभियंता डीडब्ल्यूएसडी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला, प्रखंड और समन्वयक उपस्थित थे।

Share This Article