Homeझारखंडत्रिकूट रोप-वे हादसे में घायल बच्चे का अब रांची के मेडिका हॉस्पिटल...

त्रिकूट रोप-वे हादसे में घायल बच्चे का अब रांची के मेडिका हॉस्पिटल में होगा इलाज

Published on

spot_img

रांची: देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर हुए रोपवे हादसे में गिरिडीह के एक डेढ़ वर्षीय बच्चे आनंद को गंभीर चोट आयी थी।

रेस्क्यू के बाद इस घायल बच्चे को पहले तो सदर अस्पताल, देवघर में ही ईलाज के लिए एडमिट किया गया था।

पर अब इसे उच्चतर ईलाज के लिए रांची स्थित मेडिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में देवघर जिला प्रशासन को निर्देश भी दिया था। बच्चे को मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराये जाने के साथ-साथ उस पर होने वाला सारा खर्च भी सरकार वहन करेगी।

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आनंद को मेडिका अस्पताल में भर्ती किये जाने और उसका सारा खर्च वहन किये जाने के संबंध में मेडिका अस्पताल प्रबंधन, रांची को लेटर भी लिखा है।

जानकारी देते हुए बताया है कि बच्चे के पिता गोविन्द भोक्ता के आग्रह पर बच्चे का इलाज मेडिका में कराने को रेफर किया गया है। इलाज का सारा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी

वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर रांची डीसी छवि रंजन ने भी अस्पताल प्रबंधन से बच्चे को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने को कहा था।

बेहतर इलाज सुविधा निशुल्क मिलने के बाद बच्चे के पिता विनोद भोक्ता ने राज्य के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि देवघर रोप वे हादसे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया था।

40 घंटे से अधिक समय तक चले इस आपरेशन के दौरान पहले दिन 32 लोगों को और दूसरे दिन 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...