CM हेमंत सोरेन ने बुजुर्ग की मौत पर लिया संज्ञान, उपायुक्त को जांच के आदेश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे पासवान टोला में गुरुवार को प्रसाद पासवान (70) की मौत आर्थिक तंगी और भूख जनित बीमारी के कारण हो गयी। मुख्यमंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए आवश्यक जांच करने का आदेश जिले के उपायुक्त को दिया है।

प्रसाद पासवान की पत्नी व बहू ने बताया कि वे कई दिनों से बीमार थे। उनका वृद्धा पेंशन करीब तीन वर्षों से नहीं मिल रहा था। बैंक वाले होल्ड बताकर पैसे नहीं देते थे। इसलिए वे इलाज नहीं करा सके।

उधर, नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमून ने ट्वीट कर मामले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी।

ट्वीट के बाद जिले के आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अविलंब बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया एवं बीडीओ अशोक कुमार मृतक के घर पहुंचे और मौत का कारण जाना।

इस मामले को संज्ञान में ले लिया है

अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को नकद पांच हजार रुपये और 50-50 किलोग्राम चावल व गेंहू दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि जो भी सरकारी योजना होगी, उसका लाभ दिया जाएगा।

इस बाबत दोनों अधिकारियों ने बताया कि प्रसाद पासवान की मौत इलाज के अभाव में बीमारी से हुई है। उन्होंने बताया कि बैंक की लापरवाही की वजह से पेंशन नहीं मिल रही थी।

इस मामले को संज्ञान में ले लिया है। किस कारण तीन वर्षां से पेंशन नहीं मिल रही थी। अगर जांच के बाद ये स्पष्ट हो गया कि इस लापरवाही की जिम्मेदार बैंक है तो इसकी शिकायत पलामू उपायुक्त को भेज देंगे।

Share This Article