पंचायत चुनाव 2022 : रांची DC पहुंचे कंट्रोल रूम, मतदान से संबंधित जानकारी ली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रांची जिले के चार प्रखंडो सोनहातू, बुंडू, राहे और तमाड़ में शनिवार सुबह सात बजे शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है।

चुनाव को लेकर समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में बनाया गया कंट्रोल रूम (Control Room) पूरी तरह से कार्यरत है।

संपूर्ण क्षेत्र की चुनाव से संबंधित जानकारी नियंत्रण कक्ष द्वारा एकत्रित की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।

कर्मियों से चुनाव से संबंधित पल-पल की अपडेट लेने का निर्देश दिया

इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

छवि रंजन ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चुनाव से संबंधित पल-पल की अपडेट लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर आला अधिकारियों को सूचित करें।

Share This Article