Homeझारखंडझारखंड : CRPF में कार्यरत प्रेमी से प्यार में मिला धोखा तो...

झारखंड : CRPF में कार्यरत प्रेमी से प्यार में मिला धोखा तो जहर खा कर दी जान

spot_img

गुमला: रांची में प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी करने वाली गुमला जिले के पूसो थाना क्षेत्र की एक लड़की सरीता कुमारी उरांव (22) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

वह पार्ट थर्ड में पढ़ती थी। मामले में मृतका की मां ने घाघरा थाना क्षेत्र के तारागुटू निवासी सुनील उरांव और सुअरगुड़ा घाघरा की रहने वाली रेणु तिर्की पर बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में थाने में आवेदन दिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आवेदन में मृतका की मां ने बताया कि बेटी का CRPF में तैनात सुनील से करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लातेहार में CRPF में कार्यरत सुनील उरांव कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर लौटने की जानकारी होने पर सरिता रांची से 15 मई को गुमला पटेल चौक उससे मिलने पहुंची थी।

इस दौरान सुनील के साथ रेणु तिर्की के साथ होने के संबंध में पूछने पर सुनील और रेणु द्वारा सरिता के साथ विवाद हो गया।

इस दौरान सुनील के साथ रेणु तिर्की भी थी। दोनों सरिता बेटी को प्रताड़ित करने लगे, जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया।

रिम्स ले जाते हुए दम तोड़ा

मां ने आरोप लगाया है कि दोनों उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इससे तंग आकर बेटी ने जहर खा लिया।

पता चलने पर उसे फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे रिम्स ले जाने की सलाह दी। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...